मांझी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना को बेहतर बताया
(India)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना को बेहतर योजना बताया। मांझी ने कहा कि ये एक उपयोगी योजना है और इससे देश में जागरुकता के साथ स्वच्छ समाज का निर्माण होगा। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि जितना भाषणों में कहा जा रहा है। उतना काम भी होना चाहिए। तभी सरकार की योजनाओं का सही अर्थ निकल सकेगा। खुद की ओर से किसी गांव को गोद लिए जाने पर मांझी ने कहा कि आने वाले समय में इसे तय किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।