भारत-पाक सीमा स्थिति के बारे में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने गृह मंत्री को दी जानकारी
(DELHI, India) जहां पिछले एक पखवाड़े से भारी गोलीबारी और गोलाबारी देखने को मिली है। गृह मंत्री ने उन्हें निर्देश दिया कि अगर पाकिस्तानी बलों द्वारा सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाया जाता है तब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सिंह ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि सीमा की सुरक्षा में लगे बल पूरी तरह से सतर्क रहें और सीमा के पास रहने वाले नागरिकों की पूर्ण सुरक्षा की जाए। इस उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने वालों में गृह सचिव अनील गोस्वामी, , खुफिया ब्यूरो के निदेशक आसिफ इब्राहम और बीएसएफ के निदेशक डी के पाठक भी शामिल थे। जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस महीने पाकिस्तानी सेना की ओर से भारी गोलाबारी देखने को मिली जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 90 लोग घायल हो गए। 2003 के बाद से संघर्ष विराम के उल्लंघन में पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले में कल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 सीमा चौकियों और गांवों को निशाना बनाया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उनमें एक की हालत गंभीर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।