एलओसी पर तनाव कम करने को लेकर भारत-पाक के सैन्‍य अधिकारियों ने की बातचीत
(Leh, Leh(Ladakh)) भारत और पाकिस्‍तान के बीच डीजीएमओ स्‍तर की यह बातचीत एलओसी पर तनाव कम करने को लेकर हुई। बताया गया कि दोनों देशों के सैन्‍य अधिकारियों के बीच यह बातचीत हॉटलाइन के जरिए हुई। सीमा पर गोलीबारी कम करने को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने इस दौरान एक-दूसरे पर सीजफायर उल्‍लंघन का आरोप लगाया।
सूत्रों के अनुसार, सेना के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक लेफ्टीनेंट जनरल पीआर कुमार ने पाकिस्तानी सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक मेजर आमिर रियाज से हॉटलाइन पर बात की। दोनों पक्षों ने एलओसी पर फायरिंग की घटनाओं पर चिंता जाहिर की और इसे रोकने की दिशा में कदम उठाने पर सहमति जताई। बीते कई दिनों से नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों की सेनाओं ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए संपर्क किया है। गौर हो कि फायरिंग के चलते काफी नुकसान पहुंचा है। नियंत्रण रेखा के पास इलाकों में रह रहे लोगों को जान गंवानी पड़ी है। दर्जनों अन्‍य लोग घायल भी हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।