दिल्ली में गुरुवार को होनेवाली सीमा विवाद पर भारत-चीन वार्ता के दौरान चीनी सेना की घुसपैठ का मुद्दा छाये रहने की उम्मीद है.भारतीय विदेश मामलों के अफसरों ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति-स्थिरता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने को लेकर विचार विमर्श एवं समन्वय के लिए सीमा मामलों के कार्यकारी तंत्र की बैठक होगी। इधर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर भारत के अभिन्न और अहस्तांतरणीय अंग हैं. यह बात उच्च स्तर सहित चीन को स्पष्ट रूप से बता दी गयी है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चीन ने 38,000 वर्ग किमी भारतीय भूभाग पर कब्जा कर रखा है. चीन और पाक के दो मार्च, 1963 के तथाकथित सीमा करार के तहत पाकिस्तान ने पीओके में भारतीय भूभाग का 5,180 वर्ग किमी हिस्सा चीन को सौंप दिया है आज होने वाली इस बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।