तीन बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की अगुआई करेंगे मोदी
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने तीन बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की अगुआई करेंगे। जहां वे 36 देशों के नेताओं से भी व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले 11 और 12 नवंबर को म्यांमार की राजधानी में पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। म्यांमार के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आस्ट्रेलिया के व्रिसबेन में 15 और 16 नवंबर को जी 20 शिखर बैठक में भाग लेने जाएंगे। 22 से 27 नवंबर तक मोदी काठमांडू में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ दक्षेस के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में मोदी को अमेरिका, चीन, रूस, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, फिलीपीन्स, लाओस, थाईलैंड, विएतनाम, म्यांमार, कंबोडिया और ब्रुनेई सहित 17 देशों के नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। जबकि जी 20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका, आस्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, रूस और दक्षिण कोरिया के साथ अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और व्रिटेन के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी। 27 नवंबर को होने वाले दक्षेस सम्मेलन के बाद मीटिंग में मोदी की अफगानिस्तान के नए राष्ट्रपति अशरफ गनी अहमदजई, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव के नेताओं से मुलाकात होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।