काले धन का पता लगाने की दिशा में स्विटजरलैंड मदद को राजी
(International)
विदेश में जमा भारतीयों के काले धन का पता लगाने के दिशा में भारत सरकार को एक बड़ी सफलता मिली है। स्विटजरलैंड ने कहा कि वह बैंकिंग क्षेत्र की जानकारी से जुड़े भारत के अनुरोध पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करेगा और समयबद्ध ढंग से उसका ब्योरा देगा। भारत की ओर से अनुरोध किए जाने पर स्विटजरलैंड के अधिकारी बैक खातों की असलियत की पुष्टि करने में भी सहायता करेगा। दोनों के बीच आपसी और बहुस्तरीय कर और वित्तीय मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने पर भी सहमति बनी। गौरतलब है कि कहा जा रहा है कि भारतीयों का कथित रूप से स्विटजरलैंड के बैंकों में बहुत अधिक काला धन है और इसे लेकर देश में राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। स्विस नेशनल बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीयों की स्विस बैंकों में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं, जो उसके पहले के साल से 42 फीसद अधिक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।