मोदी से मिले सचिन तेंदुलकर, गांव गोद लेने की जताई इच्छा
(DELHI, India) साथ ही बताया कि वे सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत वे भी एक गांव को गोद लेना चाहते हैं और वहां पर विकास करना चाहते हैं। मोदी ने भी मुलाकात के बाद सचिन की इस इच्छा की जानकारी दी। मोदी ने ट्वीट किया कि,"मैं यह जानकार प्रसन्न हूं कि महान खिलाड़ी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत एक गांव गोद लेना चाहते हैं।" मोदी ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत करते हुए सचिन तेंदुलकर समेत नौ लोगों को इस अभियान के लिए चुना था। इसके बाद सचिन ने पिछले सप्ताह अपने साथियों के साथ मिलकर सुबह चार बजे सफाई की थी और उसका वीडियो भी साझा किया था। मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से भाषण देते हुए सांसदों और विधायकों से एक गांव को गोद लेकर वहां पर मूलभुत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही वहां पर विकास कार्य करने का आह्वान किया था। हाल ही में सांसद ग्राम योजना की शुरूआत हुई है। सचिन राज्य सभा के सांसद है और इसके चलते वे भी एक गांव गोद ले सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।