पहली बार सेना प्रमुखों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के तीनों सेना प्रमुखों को आज पहली बार एक सम्मेलन में संबोधित करेंगे। इस दौरान वह अपना रणनीतिक नजरिये की रूपरेखा पेश करेंगे और समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा पर रणनीति को लेकर निर्देश दे सकते हैं। पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन और चीन की घुसपैठ के माहौल में सेना के तीनों अंगों की ‘कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस’ आयोजित की जा रही है। इसमें पाकिस्तान और चीन से सीमा विवाद पर चर्चा होने की उम्मीद है। यहां रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में सभी शीर्ष कमांडरों के साथ यह प्रधानमंत्री की पहली बैठक होगी.चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते वायुसेना प्रमुख अरूप राहा तीनों बलों से जुड़े मुद्दों के बारे में प्रधानमंत्री को सबसे पहले जानकारी देंगे. नौसेना प्रमुख आरके धवन और थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय परिदृश्य से जुड़ी चुनौतियों की रूपरेखा पेश करेंगे. दिन भर चलने वाली बैठक को रक्षा मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।