(International)
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर जहर उगला हैे। कई मुकदमों का सामाना कर रहे मुशर्रफ ने कहा है कि भारत के खिलाफ लड़ने के लिए पाक सेना के अलावा लाखों लड़ाके तैयार हैं। कश्मीर में भारत को दोनों ओर से दबोचने के लिए हमारी सेना सक्षम है। अगर भारत हमारे ऊपर पत्थर फेंकता हैं तो पाकिस्तान को भारत पर ईंट फेंकना चाहिए। मुशर्रफ ने सीजफायर उल्लंघन के लिए भारत को दोषी माना है। मुशर्रफ ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है और कहा है कि मोदी मुस्लिम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी है। इस इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कश्मीर के अंदर भी कई लोग भारत के खिलाफ हैं, बस उन्हें भड़काना है. इसके अलावा पाकिस्तान से एक लाख लोग भारत के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं. ऐसे में भारत को पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहिए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।