25 अक्टूबर तक लागू होगा सरकारी दफ्तरों में बॉयोमेट्रिक सिस्टम
(India)
बार बार सुनने में आता है कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी देरी से आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी कर्मचारियों को इसकी हिदायत भी दी थी। जिसके बाद अब मोदी ने सरकारी दफ्तरों में बॉयोमेट्रिक सिस्टम लागू करने की बात कही है। जिसकी डेडलाइन 25 अक्टूबर तय की गई है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ये मालूम चल सकेगा कि कौनसा अधिकारी या कर्मचारी कितने बजे आ रहा है और कितने बजे जा रहा है। जिसके बाद कर्मचारी आॅफिस में आते समय ही मशीन पर अपनी उंगली की छाप छोड़कर उपस्थिति दर्ज कराएंगे और जाते समय वापस उंगली मशीन पर रखकर जाने का समय दर्ज कराएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।