आज रिहा होंगी जयललिता
(India)
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता केंद्रीय कारागार से आज रिहा होंगी। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। एक वरिष्ठ कारा अधिकारी ने अम्मा की रिहाई के बारे में जानकारी दी। कर्नाटक के कारा उप महानिरीक्षक पी.एम.जयसिम्हा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय का जयललिता को अंतरिम जमानत का आदेश शुक्रवार शाम तक विशेष अदालत को नहीं मिल पाया है, इसलिए न्यायाधीश उन्हें शुक्रवार को जेल से रिहा करने का आदेश जारी नहीं कर सकते। जयललिता हालांकि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से वाकिफ हैं। आधिकारिक तौर पर उन्हें सूचना नहीं दी गई है, क्योंकि उन्हें देर शुक्रवार तक विशेष न्यायालय का आदेश नहीं मिला था। 27 सितंबर को 66 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष अदालत ने जयललिता को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कारगार की सजा तथा 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।