जयललिता को जमानत दिए जाने के बाद बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जयललिता के लिए ये वक्ती राहत है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को खत्म नहीं किया है। उन्हें खराब सेहत के आधार पर जमानत दी गई है। स्वामी ने कहा कि दंड को सस्पेंड करना है या नहीं। इस पर कर्नाटका हाईकोर्ट ने अभी बहस नहीं की है। कोर्ट ने कहा कि सारे अपील के 35 हजार पन्ने के कागजात 15 दिसंबर को कोर्ट में पेश कर दिए जाएंगे। ये पेपर पेश नहीं होने पर जयललिता की जमानत रद्द की जा सकती है। आपको बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने ही जयललिता के खिलाफ केस दायर किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।