दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता अलका लांबा और अन्य सदस्यों को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस पार्टी से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी की तरफ से दायर मानहानि के मुकदमे को लेकर जारी किया गया। जिसपर 28 अक्टूबर को सुनवाई होगी। जस्टिस मनमोहन सिंह ने बिन्नी की ओर से दायर मानहानि मुकदमे पर आम आदमी पार्टी, अलका लांबा, मनोज कुमार, राजू धिंगान, बंदना कुमारी और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। बिन्नी ने अपनी याचिका में एक करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। बिन्नी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने खुद पुलिस को फर्जी फेसबुक अकाउंट की जानकारी दी थी। इसके बावजूद पार्टी की ओर से उनकी छवि धूमिल की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।