जम्मू कश्मीर में एक बार फिर खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराए जाने की खबर आई है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार की नमाज के बाद निकाली गई विरोध रैली में कुछ युवकों ने आईएसआईएस के झंडे लहराए हैं। बताया जा रहा है कि जामिया मस्जिद क्षेत्र में नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कुछ नकाबपोश युवकों ने आईएसआईएस के झंडे लहरा दिए है कि इससे पहले भी ईद की नमाज के बाद एक प्रदर्शनकारी को आईएसआईएस का झंडा लहराते हुए देखा गया था। जुलाई में भी घाटी में इसी तरह की घटना सामने आई थी। वहीं झंडा लहराए जाने की घटना पर सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने भी चिंता व्यक्त की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।