जेल से रिहा हुईं जयललिता
(India)
आय से अधिक संपत्ति रखने के जुर्म में 27 सितंबर से जेल में सजा काट रही तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व अन्नाद्रमुक की मुखिया जे.जयललिता जेल से रिहा हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को उन्हें कर्नाटक की पारापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जया को कुछ बंदिशों के साथ जमानत तो दे दी, लेकिन दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जया जेल से छूटीं। साथ ही अब वे दिवाली घर पर मना सकेंगी। कोर्ट ने 66.65 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मामले के तीन अन्य दोषियों जया की करीबी शशिकला, पूर्व मुख्यमंत्री के दत्तक पुत्र रह चुके वीएन सुधाकरन और इलावरासी को भी जमानत दे दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।