हैदराबाद मे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
(India)
आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 मजदूरों की मौत हो गई। तटीय पूर्वी गोदावरी के वकाटिप्पा गांव स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 15 अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार निजी फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर में करीब दो बजे अचानक विस्फोट हो गया। मृतकों में 9 महिलाएं भी शामिल है। घायलों को काकीनाड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पटाखे बनाने की प्रक्रिया के दौरान लापरवाही के चलते किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण विस्फोट हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं। अग्निशमन और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायड़ू ने दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।