(DELHI, India)
सरकार विदेशी बैंकों में कथित तौर पर धन रखने वाले उन लोगों का नाम बताया जाएगा, जिनके खिलाफ इस मामले में जांच चल रही है। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को दिवाली से पहले अपने मंत्रियों को दिए गए डिनर में पीएम मोदी ने मंत्रियों से यह बात कही। भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार में काले धन के मुद्दे को जमकर उछाला था और लोगों से वादा किया था कि वे विदेशी बैंकों से काला धन वापस लेकर आएंगे। लेकिन पिछले सप्ताह मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को कहा था कि वह काला धन रखने वालों के नाम का खुलासा करने में असमर्थ है, क्योंकि ऎसा करने पर दोहरा कराधान बचाव समझौता का उल्लंघन होगा। लेकिन जांच एजेंसियों को नाम दिए जा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा ऎसे कहने जो के बाद भाजपा पर रूख से पलटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और दूसरी विरोधी पार्टियों ने हमला बोला था। उसके बाद वित्त मंत्री अरूण जेटली ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की सूचना नहीं छुपाएगी, हम नामों को पब्लिक करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सार्वजनिक किया जा सकता है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।