छठ पर्व के अवसर पर चलेगी विशेष ट्रेन
(India)
त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों को 300 विशेष ट्रेनों के परिचालन का तोहफा दिया है. बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ के लिए रेलवे कुछ विशेष ट्रेन चलाएगी.ट्रेनों में सीटों को लेकर चल रही भारी वेटिंग के मद्देनजर रेलवे ने ये फैसला लिया है..रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय रेल देश के विभिन्न भागों से छठ श्रद्धालुओं के बिहार आने के लिए इस महीने के अंत में 300 विशेष ट्रेनों का परिचालन करेगी. जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।