हादसों के बाद एयरफोर्स ने रोकी सुखोई-30 की उड़ान, तकनीकी जांच जारी
(DELHI, India) उड़ान पर रोक की वजह पिछले सप्ताह एक सुखोई-30 एमकेआई विमान का पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त होना है। पहले भी दो बार इन विमानों की उड़ान पर रोक लगाई जा चुकी है। वायुसेना सूत्रों के मुताबिक हर विमान की बारीकी से जांच की जा रही है और तकनीकी समीक्षा में हरी झंडी मिलने के बाद ही उन्हें फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी। वायुसेना के बेडे में करीब 200 सुखोई-30 विमान हैं तथा उसे 72 ऎसे और विमान मिलने वाले हैं। भारत ने जोधपुर, तेजपुर, बरेली और पुणे में इन विमानों को तैनात कर रखा है। सुखोई-30 विमान के दुर्घटना की आशंका कम रहती है। भारत ने करीब 140 करोड़ रूपए प्रति विमान के हिसाब से रूस से ये विमान खरीदे थे। अन्य सुखोई विमानों का निर्माण अब रूस के सहयोग से भारत में हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।