(India)
रामगढ़ के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में करीब साढे 10 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित नारायणपुर सीमा चौकी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की । संघषर्विराम उल्लंघन की पुष्टि करते हुए सीमा सुरक्षाबल के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का जवाब दिया । इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर गोलीबारी हुई । प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। संघषर्विराम का यह उल्लंघन पिछली गोलीबारी की घटना से 72 घंटे बाद हुआ है जब पाकिस्तानी सैनिकों ने 19 अक्तूबर की रात जम्मू जिले के परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की थी ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।