(DELHI, India)
स्वास्थय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सभी को शांत दिवाली मनाने और कम से कम बम-पटाखों का प्रयोग करने की अपील की है, दिल्ली में दिवाली के मौके पर मेट्रो ट्रेन आज रात 10 बजे तक चलेगी, सिर्फ 8 बजे तक मेट्रो सेवा देने का पहले लिया गया फैसला वापस ले लिया गया है, दीवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में भी अपने-अपने घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रहती है, भीड़ को देखते हुए दिल्ली के पांच स्टेशनों में 24 से 29 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट ना बेचने का फैसला लिया गया है, यूपी के वाराणसी में भी खिलाड़ियों ने अनूठी दीवाली मनाई है, मैदान में बीस-बीस हजार दीपक और मोमबत्तियां सजाई गईं थी, यूपी के इलाहाबाद में भी एक साथ इक्यावन हजार मोमबत्तियां और दीपक जलाकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के ट्रैक की पूजा की गई,,त्रिपुरा के अखौरा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स को दीवाली के मौके पर मिठाइयां बांटी, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी दुनियाभर के हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों को दीवाली की बधाई दी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।