(DELHI, India)
देशभर में आज दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है घरों के बाहर दीपक जलाकर रोशनी की जा रही है,, मां की विधिवत तरीके से पूजा अर्चना कर सुख समृ़िद्ध की कामना की जा रही है,,,लोग आतिशबाजी कर त्योहार मना रहे है,,इसके साथ ही रामा श्यामा का दौर भी चल रहा है,, लोग एक दूसर के घर जाकर लोगों से मिल रहे और एक दूसरे के त्योहार की बधाई दे रहे है,,दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशभर के लोगों को बधाई दी है, यूपी के वाराणसी में भी खिलाड़ियों ने अनूठी दीवाली मनाई है, मैदान में बीस-बीस हजार दीपक और मोमबत्तियां सजाई गईं है, यूपी के इलाहाबाद में भी एक साथ इक्यावन हजार मोमबत्तियां और दीपक जलाकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के ट्रैक की पूजा की गई,,,त्रिपुरा के अखौरा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स को दीवाली के मौके पर मिठाइयां बांटी, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी दुनियाभर के हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों को दीवाली की बधाई दी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।