मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 745 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की
(JAMMUandKASHMIR, India) दिवाली के मौके पर श्रीनगर पहुंचे मोदी ने कहा कि बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की ओर से 570 करोड़ रूपये मुहैया कराया जाएगा तथा राज्य में छह प्रमुख अस्पतालों की मदद के लिए 175 करोड़ रूपये की रकम दी जाएगी। मोदी ने कहा कि इस अनुदान में अस्पतालों की मरम्मत के साथ ही नए उपकरणों तथा मशीनों की खरीद भी शामिल है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक के बाद मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों की उस मांग पर ‘गंभीरता से विचार कर रहे हैं’ मकानों की मरम्मत के लिए पैसे उनके खातों में सीधे तौर पर भेजा जा सकता है। मोदी के दौरे के बारे में केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी ने कहा कि मोदी ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के सभी छात्रों की पुस्तकों और पुस्तिकाओं को मुफ्त में बदलने का ऐलान किया है। गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज जो घोषणा की उसका राज्य सरकार की ओर से सौंपे गए उस ज्ञापन से कोई संबंध नहीं है जिसमें बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए 44,000 करोड़ रूपये के पैकेज की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ज्ञापन पर गौर करने के बाद उचित धन जारी किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।