(JAMMUandKASHMIR, India)
गुरुवार को दीपावली के पूरे दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के साम्बा, कठुआ और जम्मू जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी अग्रिम सीमा चौकियों :बीओपी: पर गोलीबारी की और कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने आज कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कल रात आठ बजकर 10 मिनट तक जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से सीमा पर गोलीबारी का मकसद बीएसएफ को उकसाना था। कल पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर और साम्बा जिले के रामगढ़ सेक्टर में दो अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। संषर्घ विराम के उल्लंघन की पिछली घटना जम्मू जिले के परगवाल सेक्टर में घटी थी जब सीमापार से गोलीबारी हुई थी। इस घटना के 72 घंटे बाद कल संषर्घ विराम के उल्लंघन की घटना सामने आई थी। इस महीने पड़ोसी देश की ओर से संषर्घ विराम के उल्लंघन की शुरुआत के बाद से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 95 लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी के कारण सीमा क्षेत्रों के 113 गांवों से 30 हजार लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।