काले धन को लेकर सियायत गर्माती जा रही है। सरकार ने सोमवार को हलफनाम दायर कर सुप्रीम कोर्ट में आठ नामों का खुलासा किया था। इस मामले में अदालत में आज भी सुनवाई जारी रहेगी। सूत्रों की मानें, तो केंद्र सरकार ने काले कुबेरों की एक दूसरी सूची भी तैयार की है। एक निजी चैनल की रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची को मंगलवार को अदालत में सौंपा जा सकता है, जिसमें दक्षिण भारत के दो पूर्व सांसद सहित 51 नाम शामिल हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी चुन-चुन कर नाम सामने ला रही है। इससे उसकी मंशा पर सवाल उठाना लाजिमी है। उधर, भाजपा का कहना है कि केंद्र सरकार चुनाव के पहले किए गए अपने वादे को पूरा कर रही है। इसके तहत काले कुबेरों के नाम सामने लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।