चीन ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय चैकियों के पास हाल में ही सड़क बनाने की कोशिश की थी। हालांकि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों की इस कोशिश को भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि राज्य के असाफिला इलाके में यह घटना हुई थी। उधर, चीन ने सीमा पर 54 नई चैकियां बनाने के भारत के कदम पर सख्त ऐतराज जताया है। उसने कहा है कि इस तरह का कोई भी कदम सीमा विवाद को और जटिल बनाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि चीन ने सितंबर में सिर्फ लद्दाख में ही घुसपैठ नहीं की थी बल्कि उसने भारत को घेरने के लिए हिंद महासागर में परमाणु पनडुब्बी और दो युद्धपोत भी भेजे थे। सीमा पर 8-10 क्षेत्र विवादित हैं और दोनों ही देशों की सेनाएं यहां पर गश्ती करती हैं। असाफिला भी इनमें से एक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।