45 दिन में शुरू हो जाएगा गंगा की सफाई का अभियान
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के तहत गंगा नदी की सफाई का काम 45 दिन में शुरू हो जाएगा। पहले लघु व मध्यम अवधि की योजनाओं पर काम शुरू होगा, जिसके तहत गंगा में गिरने वाले गंदे नालों और रासायनिक प्रदूषण को रोकना और गंगा तट पर हरियाली पट्टी विकसित करना शामिल है। गंगा में पूजन सामग्री प्रवाहित करने पर रोक नहीं होगी, लेकिन उसे बाद में जाल के जरिए निकाल लिया जाएगा। बैठक के बाद उमा भारती ने कहा कि सबसे पहले गंगा में गिरने वाले 140 नालों पर रोक लगाएंगे। इन पर ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे और उससे निकला हुआ पानी भी गंगा में नहीं जाने देंगे, बल्कि अन्य कामों में उसका उपयोग किया जाएगा। गंगोत्री से गंगासागर तक औद्योगिक और रासायनिक , सीवर लाइनों को भी रोक दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।