वियतनाम के प्रधानमंत्री का बोध गया दौरा
(International)
वियतनाम के प्रधानमंत्री नवान तान तुंग सोमवार को बोधगया में थे। जहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के साथ बैठक की। बैठक में बुद्धिस्ट सर्किट और बोधगया के पर्यटन के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने सीएम मांझी को वियतनाम आने का न्यौता भी दिया। बैठक के बाद वियतनाम के पीएम ने पत्रकारों से भी बातचीत की। इससे पहले वियतनाम के पीएम के बोधगया पहुंचने पर सीएम मांझी ने उनका स्वागत भी किया। अपने बोधगया दौरे के दौरान वियतनाम पीएम ने बोधगया के बौद्ध स्थलों का भ्रमण भी किया। उनके साथ वियतनाम से 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी आया हुआ है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।