अजित डोभाल ने किया बर्द्धमान का दौरा
(India)
बर्द्धमान बम धमाके के बाद पश्चिम बंगाल में आतंक की गहरी होती जड़ों की पड़ताल करने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सोमवार को कोलकाता पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के विशेष सचिव आंतरिक सुरक्षा प्रकाश मिश्रा, आईबी प्रमुख सैयद आसिफ इब्राहिम, एनएसजी प्रमुख जयंत चैधरी और एनआईए महानिदेशक शरद कुमार भी थे। डोभाल समेत सभी अधिकारियों ने बर्द्धमान के खागरागढ़ स्थित विस्फोट स्थल का दौरा किया और जांच एजेंसियों को जरूरी निर्देश दिए। पड़ताल के बाद मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आतंकी वारदात की जांच करने देश के शीर्ष चार सुरक्षा अधिकारी पहुंचे हो। गत 2 अक्टूबर को खागरागढ़ के जिस मकान में धमाका हुआ था। सुरक्षा अधिकारियों ने उसका आधे घंटे तक निरीक्षण किया। डोभाल सहित सभी अधिकारी मकान की छत पर भी गए और गहनता से जांच की। इसके बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में डोभाल ने आतंकवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता से ममता बनर्जी को अवगत कराया और मुख्यमंत्री ने भी पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।