आज सभी विदेशी बैंक खाताधारियों के नाम सौंपेगी सरकार
(India)
केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने काले धन मामले पर करारा झटका दिया है। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र से आज सारे नामों की जानकारी सील बंद लिफाफे में मांगी है। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि कालाधन रखने वाले लोगों को क्यों बचाया जा रहा है। देश की शीर्ष अदालत ने विदेशी बैंकों में काला धन जमा करने वाले खाताधारकों के नामों के खुलासे से संबंधित न्यायिक आदेश में संशोधन का अनुरोध करने के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया। कोर्ट ने केंद्र से कहा, हम अपने आदेश में एक शब्द भी नहीं बदलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र को कड़े लहजे में कहा है कि ऐसे आपकी जांच कभी पूरी नहीं होगी। विदेशों से मिली सारी जानकारी हमें दी जाए। इस मामले की जांच हम करवाएंगे। वहीं केंद्र में मोदी सरकार अब आदेश में सुधार का अनुरोध नहीं कर सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।