एल एंड टी को मिला पटेल की मूर्ति निर्माण का जिम्मा
(India)
विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण का जिम्मा जानी-मानी निर्माण कंपनी एल एंड टी को दिया गया है। 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा पर करीब तीन हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसका पूरा काम अक्टूबर 2018 तक कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए 31 अक्टूबर 2013 को इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की मौजूदगी में किया था। आपको बता दें कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी स्मारक सरदार के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप को सही रूप में दिखाएगा। सरदार सादगीपूर्ण पोशाक में चलती हुई मुद्रा में दिखेंगे। विश्व में सबसे बड़ी प्रतिमा अभी तक चीन के हेनान प्रांत के लुशान में है। जो 153 मीटर ऊंची है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।