सरदार बल्लभभाई पटेल की 139वीं जयंती के मौके पर आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी दौड़ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में शरीक होने करीब 15 हजार लोग पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दौड़ में शामिल हुए। राजधानी के विजय चैक से इंडिया गेट तक होने वाली इस रैली में शामिल होने वाले लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती गई, जिसके बाद पीएम के सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लोगों ने पीएम से हाथ मिलाया और बातचीत भी की। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग भी पहुंचे। इसके अलावा, क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसलर योगश्वर दत्त, बॉक्सर विजेंदर सिंह समेत कई सेलिब्रिटी भी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।