1984 में हुए सिख दंगे की बरसी आज
(India)
1984 में हुए सिख दंगे की आज बरसी है। ऑल इंडिया सिख फेडेरेशन ने 84 दंगों की बरसी को लेकर आज पंजाब बंद का ऐलान किया है। लुधियाना में सिख प्रदर्शनकारी रेल पटरियों पर जमा हो गए हैं और ट्रेनें रोक दी हैं। अभी तक दो पैसेंजर ट्रेन और दो मालगाड़ी को रोका गया है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दंगों के आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। पंजाब के साथ साथ दिल्ली में भी दंगों के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आज पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंब बादल भी दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज के पास दंगों में मारे गए लोगों की याद में बन रहे स्मारक के कामकाज की शुरुआत करेंगे। उधर, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी दंगा पीड़ितों के समर्थन में आगे आ गए हैं. केजरीवाल आज पश्चिमी दिल्ली में ‘इंसाफ की पुकार’ नाम से रैली का आयोजन करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।