सत्ता संभालने के पांच महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के सभी सचिवों को आज बातचीत के लिए चाय पर बुलाया है। उम्मीद है कि इस दौरान वे अब तक हुए कामों का जायजा लेंगे और अगले कदम के बारे में जानेंगे। उम्मीद है कि उस दौरान काम पर चर्चा होगी। इससे पहले मोदी ने सत्ता संभालने के महज नौ दिन बाद गत चार जून को 79 सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक बातचीत की थी। तब उन्होंने देश का बेहतर भविष्य बनाने के लिए नौकरशाहों की प्रतिबद्धता और क्षमता पर पूरा विश्वास जताते हुए उनसे प्रशासनिक नियमों को सरल और जनता के अनुकूल बनाने को कहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।