सीमा पर विकास करने से हमें नहीं रोक सकता चीन : रिजिजू
(India)

सीमा के पास आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने की योजना को लेकर चीन की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सरकार ने शनिवार को कहा कि उसे भारतीय क्षेत्र में इस तरह के प्रॉजेक्ट्स को लागू करने का पूरा अधिकार है तथा उसे कोई नहीं रोक सकता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने एक समारोह के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हम कुछ ऐसी आधारभूत गतिविधियां चलाएंगे जिन्हें पिछले 60 साल में नहीं किया गया। चीनियों को मेरे बयान से कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। वे मुझे मेरा काम करने से नहीं रोक सकते।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।