‘निर्भिक होकर काम करें अधिकारी’
(India)
देश के दो अहम राज्यों में सरकार बनाने और कई लंबित आर्थिक सुधारों को लागू करने के बाद उत्साह से लबरेज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले आम बजट में भी उनकी कार्य शैली दिखाई देगी। सचिवों को निर्भीकता के साथ काम करने की सलाह देते हुए उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उनके कामकाज में किसी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी।प्रधानमंत्री ने शनिवार को सचिव स्तर के 80 से अधिक अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में इस बात के साफ संकेत दिए कि अगला बजट विकासोन्मुखी होगा, जिसमें हर मंत्रालय और विभाग के लक्ष्य और परिणाम निर्धारित होंगे जिसे हर हाल में हासिल करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छे परिणाम आने लगे हैं। बजट की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया वित्त वर्ष शुरू होने से तीन महीने पहले पूरी हो जानी चाहिए, ताकि एक अप्रैल से बजट के प्रावधान लागू किए जा सकें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।