केंद्र में काम करेंगी दुर्गा शक्ति नागपाल
(India)
उत्तर प्रदेश में अवैध खनन पर कार्रवाई कर निलंबन झेल चुकी आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का चयन पीएमओ ने कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का ओएसडी बनाया जाएगा। वही उनके खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच भी पूरी हो चुकी है। जिसके बाद बस उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर पर कुछ औपचारिकता बाकी रह गई है। आपको बता दें कि पिछले साल ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन पर कार्रवाई और निलंबन से दुर्गा चर्चा में आई थीं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ब्यूरोक्रेसी का चेहरा बदलने के लिए देश के युवा और तेज-तर्रार अफसरों को केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में लाने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे देश से ऐसे 24 ऑफिसर्स की लिस्ट बनाई गई है। पीएमओ की इस लिस्ट में अशोक खेमका भी शामिल है..........

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।