गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन नंवबर को मोनाको में शुरू हो रही इंटरपोल की महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिंह द्वारा बैठक में अंतरराष्ट्रीय प्रभाव वाले मामलों में सहयोग मांगने की संभावना है जिनमें आतंकवाद से जुड़े मामले शामिल हैं।गृह मंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल जाएगा जिसमें सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा, दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी समेत अन्य शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि भारत इंटरपोल के महासचिवालय में स्थायी सदस्यता की मांग करेगा। इंटरपोल के सबसे पुराने सदस्यों में एक होने के बावजूद भारत का कोई वरिष्ठ प्रतिनिधि नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।