स्वच्छता अभियान देश का ही एक कार्यक्रम है ना कि किसी राजनैतिक पार्टी का। ये कहना है लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान का। उन्होंने कहा कि देश को विश्व स्तर पर लाने और इसकी साफ सुथरी छवि पर्यटकों के दिमाग पर बिठाने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। इस दौरन उन्होंने जदयू पर भी निशाना साधा और महाराष्ट्र में शिवसेना को सरकार में शामिल होने की अपील की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।