(JAMMUandKASHMIR, India)
बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। गौर हो कि अब तक प्रतिदिन होने वाली इस सेरेमनी के देखने के लिए भारतीय नागरिकों की भांति ही पाकिस्तानी क्षेत्र में वहां के नागरिक भी सीमा पर पहुंचते हैं। गौर हो कि भारत-पाकिस्तान वाघा सीमा पर ध्वजों को नीचे उतारने के लिए आयोजित समारोह के तुरंत बाद हुए एक आत्मघाती विस्फोट में 11 महिलाओं और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 55 लोग मारे गए तथा करीब 200 अन्य घायल हो गए । वाघा सीमा पर रेंजर परेड समारोह देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे कि उसी समय आत्मघाती हमलावर ने एक निकासी गेट के समीप खुद को उड़ा दिया। यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें महिलाओं , बच्चों और सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 55 लोग मारे गए तथा 200 अन्य घायल हो गए । 20-25 साल की उम्र के बीच का हमलावर अपने साथ 20-25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री लिए हुए था और इसमें से कुछ उसने अपनी जैकेट में छुपायी हुई थी। परेड लेन की ओर जाने वाले मुख्य गेट में प्रवेश करने में विफल रहने पर आत्मघाती हमलावर ने 500-600 मीटर की दूरी पर खुद को उड़ा दिया। गेट पर मौजूद तीन रेंजर्स मारे गए जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।