(India)
मनमोहन सिंह को जापान का सबसे बड़े अवॉर्ड 'द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉआलोनिया फ्लावर्स' सम्मान से नवाजा जाएगा। जापानी दूतावास के मुताबिक पिछले 35 वर्षों के दौरान जापान और भारत के बीच बढ़ी मित्रता और आपसी सहयोग बढ़ाने में उनके प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। जापान की तरफ से दिया जाने वाला यह राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले मनमोहन सिंह पहले भारतीय होंगे। उनके साथ दुनिया भर के 57 लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।