दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। इससे पहले तीनों दलों के नेताओं ने उपराज्यपाल नजीब जंग से विधानसभा को भंग कर चुनाव कराने की हिमायत की थी। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर उपराज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेज दी है। माना जा रहा है कि उन्होंने पांचवीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की है। ऐसे में दिसंबर में नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं। राजनिवास से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसुफ और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत की। तीनों ही दलों ने सरकार बनाने में असमर्थता जाहिर की। इस साल 14 फरवरी को केजरीवाल सरकार द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।