दिल्ली में एक कार्यक्रम मे शरीक हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय दी। प्रकाश जावड़ेकर ने सबसे पहले वाघा बॉर्डर में हुए बम ब्लास्ट पर कहा कि ये आतंकवाद का नया चेहरा है जिसे मिटाने के लिए सभी देशों को एकजुट होना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए शुरू की गई मन की बात की तारीफ करते हुए कहा कि ये लोगों के दिलों कि बात बन गई है... अब प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पूरा देश आतुर रहता है... उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री काला धन वापस जरुर लाएंगे। वहीं रॉबर्ट वाड्रा के मामले में प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि अगर मामले में न्यूज एजेंसी की ओर से शिकायत मिलती है तो सरकार कार्रवाई करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।