संजीव बालियान ने लौटाई अपनी ‘सुरक्षा’
(India)
मुजफ्फरनगर के सांसद और केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने प्रदेश सरकार के जरिए दी गई सुरक्षा को वापस कर दिया... उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर राज्य सरकार ने उन्हें सिर्फ एक सिपाही दे रखा था जो काफी नहीं था... इस दौरान उनके खुद के आवास के सामने से दो मोटर साइकिल चोरी हो चुकी थी। इस लिए उन्होंने उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही को भी वापिस कर दिया... मंत्री का कहना है कि प्रदेश सरकार ने ऐसे ऐसे लोगो को सुरक्षा दे रखी है जिन्हें सुरक्षा की कोई जरुरत नहीं है... जबकि उन्हें मात्र एक सिपाही दे रखा था। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे सभी लोगो की लिस्ट मांगी है जिन्हे सरकार ने सुरक्षा दे रखी है... वो प्रशासन से पूछेंगे कि उन्हें किस आधार पर और किन कारणों से सुरक्षा दी गई है... मंत्री का कहना था की उन्होंने इसलिए भी सुरक्षा वापस कर दी क्योकि उन्हें दिए गए सिपाही को सरकार कानून व्यवस्था में लगाये... वो चाहेंगे अन्य लोगों की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को भी सरकार लोगों की सुरक्षा में लगाये ताकि कानून व्यवस्था सुधर सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।