वाघा बॉर्डर हमले के बाद 21 गिरफ्तार
(International)
वाघा बॉर्डर पर फिदायीन हमले के बाद पाकिस्तान पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर समेत 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें वाघा बॉर्डर के आसपास के इलाकों से पकड़ा गया। तलाशी में काफी विस्फोटक और एक फिदायीन जैकेट भी मिली। हमले में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे पाकिस्तान में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज मुहर्रम को देखते हुए सुरक्षा का स्तर सर्वोच्च कर दिया गया है। तीन आतंकवादी संगठन इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी ले चुके हैं। सोमवार को वाघा बॉर्डर पर साधारण तरीके से बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया गया। धमाके के बाद पाक के आग्रह पर तीन दिन के लिए समारोह रद्द करने का फैसला किया गया था, लेकिन बाद में पाकिस्तान ने अपना फैसला बदल दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।