हरियाणा में एक नवंबर से सात नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सफाई के प्रति जागरुकता अभियान में आम लोग से लेकर बड़े-बड़े नेता से लेकर अब स्कूली बच्चे भी पीछे नहीं है। स्वच्छता अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में एक नवंबर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी महाबीर सिंह ने छात्रों को सफाई के प्रति संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के तहत स्कूली छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सुरक्षित हैंडवाश के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने शहर भर में स्वच्छता रैली निकाल कर शहरवासियों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए गंदगी न फैलाने का संदेश दिया। इस रैली में छात्रों के साथ स्कूल के अध्यापक अध्यापिकाओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।