(DELHI, India)
इसके अलावा उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया। शर्मा को प्रभारी बनाने के अलावा उन्होंने उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे, सचिव अरुण सिंह, सचिव सुधा यादव और कनार्टक के पूर्व मंत्री सी. टी. रवि को भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के ‘सह सदस्यता प्रमुख’ के तौर पर नियुक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की और ऐसा करते हुए वह पार्टी के पहले सदस्य बने। पार्टी के विधान के अनुसार हर छह साल बाद भाजपा के सदस्यों की सदस्यता का नवीकरण किया जाता है और उसके साथ ही नए सदस्य बनाए जाते हैं। भाजपा के वर्तमान में लगभग साढ़े तीन करोड़ सदस्य हैं और शाह का दावा है कि उनका लक्ष्य इसे 10 करोड़ तक पंहुचाना है। शाह पार्टी अध्यक्ष बनने बाद भाजपा संसदीय बोर्ड, केन्द्रीय चुनाव समिति जैसी शीर्ष निर्णय करने वाली पार्टी इकाइयों का पुनर्गठन पहले ही कर चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।