दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव अब तय है। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने विधानसभा भंग कर फिर से चुनाव कराए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति के पास भेज दी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग दिसंबर के आखिर या जनवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में चुनाव करवाएगा। सोमवार को बीजेपी....आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं से मीटिंग के बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजी जिसकी एक प्रति गृह मंत्रालय को भी भेजी थी। कैबिनेट की बैठक में दिल्ली विधानसभा को भंग कर दोबारा विधानसभा चुनाव जाने का फैसला किया गया। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत में दिल्ली में चुनावों करवाने का ऐलान कर सकता है, ताकि 16 फरवरी तक दिल्ली की नई विधानसभा का गठन हो सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।