(WESTBENGAL, India)
इन कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। शहर में और खासतौर पर बंदरगाह इलाके में आतंकवादी हमले की संभावना के बारे में कोलकाता पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा भेजे गए अलर्ट के मद्देनजर जंगी जहाज आईएनएस खुखरी और आईएनएस सुमित्रा को वापस बुला लिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को लेकर जहाजों को वापस बुलाया गया है, रक्षा सीआरपीओ ग्रुप कैप्टन टीके सिंघा ने कहा, ‘नहीं, इसका आतंकवादी अलर्ट से कोई लेना-देना नहीं है। जहाजों को वापस बुलाया जाना पूरी तरह से संचालन कारणों को लेकर है।’ यहां जारी किए गए एक रक्षा प्रेस बयान में कहा गया है कि दो जंगी जहाजों को शीघ्रता से वापस बुलाए जाने से संक्षिप्त नोटिस पर भारतीय जंगी जहाजों के कार्रवाई के लिए तैयार होने की मुस्तैदी जाहिर हुई है ,जिन्हें कल ही खिदिरपुर में लगाया गया था। पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय के संचालन आदेश पर आज ये दोनों जंगी जहाज अज्ञात कारणों से समुद्र में वापस बुलाए जाने के कुछ घंटों के अंदर ही नौवहन के लिए तैयार थे। बयान के मुताबिक जंगी जहाज को शुक्रवार तक यहां रहना था ताकि लोग बुधवार एवं बृहस्पतिवार को जहाज पर जा सकें। इससे पहले दिन में कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हमें केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से यह सूचना मिली है कि कोलकाता में, खासतौर पर बंदरगाह इलाके में आतंकवादी हमला हो सकता है। हमने बंदरगाह इलाके में सुरक्षा सख्त कर दी है और पूरा शहर सुरक्षा आवरण में है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।