मनमोहन सिंह जापान के शीर्ष राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित
(DELHI, India) भारत-जापान संबंधों को बेहतर बनाने में मनमोहन सिंह के अहम योगदान के लिए उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय हैं। जापान के सम्राट अकीहितो ने लगभग 35 साल तक भारत और जापान के बीच ‘संबंधों को व्यापक बनाने और दोस्ती को बढ़ावा देने में अहम योगदान’ के लिए 82 साल के मनमोहन सिंह को ‘द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ दि ऑर्डर ऑफ पाउलोवनिया फ्लॉवर्स’ भेंट किया। खबरों के मुताबिक, सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह के बाद सम्राट अकीहितो और सम्राज्ञी मिचिको ने इंपीरियल पैलेस में मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के लिए भोज की मेजबानी की। प्रतिष्ठित अवॉर्ड की घोषणा करते हुए जापान की सरकार ने कहा था, ‘मनमोहन सिंह इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय हैं।’ मनमोहन साल 2014 के ‘ऑटम इंपीरियल डेकोरेशंस’ के लिए नामित 57 विदेशी हस्तियों में शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।